Connect with us

JALANDHAR

Jalandhar : फर्जी पत्रकार और नगर निगम अधिकारी बनकर करते थे अवैध वसूली, महिला सहित 4 गिरफ्तार !

Published

on

Sanjha Punjab Tv : पुलिस कमिश्नर ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ठगने वाले चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को गुरप्रताप सिंह सहोता (एडीसीपी 1), निर्मल सिंह (एसीपी सेंट्रल), रविंदर कुमार (एसएचओ थाना रामा मंडी) ने प्रैसवार्ता की। गुरप्रताप सिंह सहोता (एडीसीपी 1) ने जानकारी देते हुए बताया कि चतर सिंह निवासी ढिल्लवां ने सनी महिंदरू, अजय कुमार, मिष्ठी और मनप्रीत सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में चतर सिंह ने आरोप लगाया कि ये चारों खुद को नगर निगम का फील्ड अधिकारी बताकर उसके निर्माणाधीन घर पर आए। इन लोगों ने चतर सिंह से कहा कि भवन निर्माण की कोई अनुमति नहीं है। इसके साथ ही इसे गिराने की धमकी भी दी। फिर उन्होंने इमारत मालिक से 10 हज़ार रुपये की मांग की। जिसके बाद उसने उन्हें 5 हज़ार रूपए दिए। उन्होंने कहा कि शुरुआती भुगतान के बाद, इमारत के मालिक को धोखेबाजों के व्यवहार पर संदेह हो गया।

जिसके कारण उन्होंने तुरंत ईआरएस टीम और पुलिस स्टेशन को फोन किया। पुलिस बल ने तुरंत चार सदस्यीय गिरोह को पकड़ लिया। जिनकी पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र तरलोचन सिंह निवासी मोहल्ला नंबर 170/बी अवतार नगर, बैकसाइड दूरदर्शन केंद्र, सन्नी महिंदरू पुत्र नरिंदर महिंदरू मकान नंबर 55 न्यू बलदेव नगर किशनपुरा, अजय कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी तेलवाली गली, छोटा अली मोहल्ला और मिष्ठी निवासी मॉडल हाउस के रूप में हुई है। थाना रामा मंडी में सभी आरोपीयों पर मामला दर्ज किया है।